Breaking News

बुजुर्ग महिला के घर 46 लाख की चोरी:25 तोला सोने और 5 किलो चांदी के गहने ले गए चोर

उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना इलाके में बुजुर्ग महिला के घर में करीब 46 लाख की चोरी की वारदात सामने आई है। चोर महिला के घर से 25 तोला सोना, 5 किलो चांदी के गहने और 15 हजार रुपए कैश चुरा ले गए। आज सुबह जब बुजुर्ग महिला की नींद खुली तो कमरों में सामान बिखरा मिला। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने आसपास के घरों की बाहर से कुंदी लगा दी। ताकि घटना का पता लगने पर वे भी वे मकानों से बाहर नहीं आ सकें। पीडि़ता सेना देवी बंजारवाड़ा इलाके में अपने घर में अकेली रहती हैं। उनके एक बेटा तुलसीराम है जो गुजरात में एक होटल में काम करता है।

No comments