Breaking News

झुंझुनूं में हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन, पिता का सपना हुआ पूरा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक अनोखी और शाही शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पिता का सपना पूरा करते हुए दूल्हे ने अपनी दुल्हन की हेलिकॉप्टर से घर विदाई कराई. पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया गांव निवासी अभिनव पूनिया ने अपनी शादी के इस पल को परिवार और पूरे गांव के लिए हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया. जब दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर गांव में उतरा, तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा.

No comments