Breaking News

करणपुर वन रेंज में कूनो के दो चीते पहुंचे

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से दो नर चीते केजीपी-3 और केओएमजी-4 जिले की करणपुर वन रेंज में पहुंच गए हैं। राजस्थान की किसी एक वन रेंज में कूनो के दो चीतों के विचरण का यह पहला मामला बताया जा रहा है। केओएमजी-4 ने 10 अक्टूबर को गोटा घाट के रास्ते चंबल नदी पार की और महाराजपुर नाका होते हुए करणपुर पहुंचा। केजीपी-3 मंडरायल से आगे बढ़कर यहां आया। करणपुर के जंगलों में बाघ और तेंदुए भी विचरण करते हैं। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं और दोनों चीतों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों चीते साथ घूम रहे हैं या उनके विचरण क्षेत्र अलग-अलग हैं।

No comments