Breaking News

कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग: पूरा कबाड़ जलकर राख

कोटा शहर के श्रीपुरा इलाके में स्थित कबाड़ी मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास-पास स्थित दो बड़ी कबाड़ की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में प्लास्टिक, लोहा, लकड़ी, कागज और रद्दी सहित बड़ी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ था। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रात करीब 1:30 बजे दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग फायर स्टेशनों से एक-एक करके कुल 7 दमकल गाडिय़ां रवाना की गईं। मौके पर पहुंचे 25 से अधिक फायरमैन ने आग बुझाने का मोर्चा संभाला।

No comments