दोपहिया वाहनों पर भी लागू होंगे बीएस-7 मानक
कारों और बड़े वाहनों के बाद सरकार दोपहिया वाहनों के लिए भी बीएस-7 उत्सर्जन मानक लागू करने की तैयारी कर रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के प्रयासों के बीच सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इससे संबंधित मसौदे को अंतिम रूप देने में जुटा है।
मीडिया के मुताबिक सरकार ने कारों के सभी नए मॉडलों के लिए एक अप्रैल, 2029 से बीएस-7 मानक लागू करने की तैयारी की है। वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि देश में प्रदूषण को नियंत्रित करना प्राथमिकता है, इसलिए सरकार कारों से पहले दोपहिया वाहनों पर इसे लागू कर सकती है।

No comments