पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, ग्रामीणों से वोट मांगे और फिर गायब
तोडफ़ोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह बड़ोदिया गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि नरेश मीणा बीती रात बाइक से गांव पहुंचा और ग्रामीणों के बीच सभा को संबोधित करने के बाद वहां से चला गया। इस दौरान उसने आगामी चुनाव में हाथी चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील भी की। सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन नरेश मीणा का पता नहीं चल पाया है।

No comments