श्रीगंगानगर में तीन पंचायत समितियों के लिए मतदान जारी
श्रीगंगानगर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तहत मंगलवार को सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर पंचायत समितियों तथा संबंधित जिला परिषद क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है।
आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही ऐटा, 7 एसजीएम, जानकीदास वाला, घमंडिया, उदयपुर गोदरान, मानेवाला, रामपुरा न्यौला सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीन बन्द व उसमें तकनीकी फाल्ट आने की जानकारी मिली।
वहीं मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी नजर आई। सभी मतदान केन्द्रों पर पुलिस जवान तैनात रहे। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सभी मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया।
जिले के राजियासर में दोपहर 1 बजे तक 40.35 प्रतिशत मतदान हुआ। सूरतगढ़ में 40.06 प्रतिशत एवं विजयनगर में 38.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

No comments