Breaking News

कलक्ट्रेट से 70 से अधिक अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी

श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला मैदान में 6 से 8 नवम्बर तक अस्थायी पटाखा बाजार लगाया जाएगा। हालांकि नगर परिषद में 28 अक्टूबर तक आवेदन करने वाले 9 आवेदकों में से मात्र 2 ने ही अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए फीस जमा करवाई गई है। दीपावली त्यौहार के दौरान अस्थायी पटाखा की दुकानें लगाने वाले व्यापारी रामलीला मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। कलक्ट्रेट की संबंधित शाखा द्वारा आज मंगलवार दोपहर समाचार लिखे जाने तक 70 से अधिक लाइसेंस जारी किए गए। पटाखा लाइसेंस लेने वाले आवेदक कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।

No comments