निर्माणाधीन मकान से 10-12 लाख रुपए का सामान चोरी
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 गीता भवन के निकट निर्माणाधीन मकान से 10 से 12 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। मकान मालिक ने मौके से एक नाबालिग को दबोचा तो उसके साथी दो चोर पकड़े गये। पुलिस आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दी कि संगरिया के वार्ड नम्बर 15 निवासी वीरेन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर निर्माणाधीन मकान मेें दो बार चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। तीसरे बार चोरी का प्रयास हुआ। इस मकान से विद्युत कॉपर वायर 16 एमएम, पानी की दो मोटरें, एसी कॉपर पाइप, फिटिंग कॉपर वायर, बिजली की तारें, ए.सी की तारें चोरी हो गई थी।

No comments