Breaking News

दिवाली पर रेलवे ने चलाईं 3 नई स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन और मौजूदा ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत कोटा से सीकर के नजदीक रशीदपुर खोरी के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, गुजरात के उत्राण से लालकुआ के बीच दो-दो फेरे स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। इसके अलावा जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। जोधपुर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

No comments