पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य पद का मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह
श्रीगंगानगर जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार, सुबह 7 बजे सेे सभी आठों पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषद जोनों में मतदान जारी है। मतदाताओं द्वारा शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा।
मतदान शुरू होने के दौरान कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की जानकारी मिली है। हालांकि बाद में ईवीएम की तकनीकी खराबी सही करवाकर मतदान शुरू करवाया गया। सभी मतदान केन्द्रों में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईपी, बसपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेन्टों के बैठने की व्यवस्था रही। एजेन्टों की मौजूदगी के बावजूद कई बूथों पर फर्जी वोट डालने की जानकारी भी मिली है।

No comments