Breaking News

जोधपुर पुलिस ने 12 हजार का इनामी तस्कर पकड़ा

जोधपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे शातिर बदमाश को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम की जिला विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम पर तीन अलग-अलग जिलों की पुलिस ने कुल 12 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। डीसीपी कमल शेखावत के निर्देशन में डीएसटी वेस्ट की टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया।

No comments