Breaking News

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, सुबह हल्की बारिश से बढ़ी ठंडक

पश्चिमी विक्षोभ के असर से श्रीगंगानगर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। दिन में भी लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने जिले में 14 और 15 नवम्बर को बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढऩे के आसार हैं। मौसम राडार स्टेशन श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments