Breaking News

वोट मांग रहे वार्ड पंच उम्मीदवार बाप-बेटों पर हमला

श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 6 एफ में वार्ड पंच के उम्मीदवार बाप-बेटों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायल उम्मीदवार के पर्चा बयान पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 6 एफ ढाणी निवासी जसवीर बाजीगर ने पर्चा बयान दिया कि उसके पिता मीताराम व दोनों भाई वार्ड नम्बर 6 में वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाताओं से वोट मांग रहे थे। पवन किरयाना स्टोर के पास जगजीत सिंह, गुल्लु पुत्र मलकीत बाजीगर, फारूख, चैणा उर्फ गुरजीत सिंह, राजा बाजीगर, गुरमितो पत्नी राजाराम ने हमारा रास्ता रोक कर कुल्हाड़ी, कृपाण व डंडे से मारपीट की।

No comments