छठ पूजा महोत्सव : श्रद्धालुओं ने किया खरना, बाजार में जमकर की खरीददारी
श्रीगंगानगर में मिथिलांचल और पूर्वांचल समाज द्वारा छठ पूजा महोत्सव के तहत शनिवार को खरना किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा आज शाम 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाएगा।
वहीं तीन पुली जैड माइनर, 7 जैड फाटक के नजदीक, नेहरानगर बारहमासी नहर एवं साधुवाली नहर के पास घाटों पर बनाए गए पूजा स्थलों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा कल रविवार शाम को आयोजि होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरण के लिए मंच तैयार करवाए जा रहे हैं। मिथिलांचल और पूर्वांचल समाज के श्रद्धालुओं द्वारा आज बाजार में पूजा के लिए फल, मिठाई, पूजा सामग्री, पान, सुपारी आदि सामान की जमकर खरीददारी की गई।

No comments