बड़े भाई की हत्या का आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में गुरुवार रात प्लॉट के विवाद में बड़े भाई की हत्या करने का आरोपी छोटा भाई पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी कलावती चौधरी ने बताया कि विष्णु नायक निवासी वार्ड नम्बर 13 सूरतगढ़ की हत्या के आरोप में सगे छोटे भाई सुनील नायक पुत्र भगवानाराम नायक को घटना के बाद से हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के आरोप में आरोपी की गिरफ्तारी शाम तक होने की संभावना है।

No comments