दीपावली की देर रात बुलेट से पटाखे बजाने पर भिड़े थे दो गुट, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाया मुकदमा
श्रीगंगानगर में बीती 8 नवम्बर दीपावली की देर रात बुलेट से गली में पटाखे बजाने की घटना को लेकर भिड़े दो गुटों में अब मुकदमेबाजी चल पड़ी है। दूसरे पक्ष ने भी शुक्रवार शाम को जवाहरनगर पुलिस थाना में बुलेट से पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्ष एक ही गली में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार भूप कॉलोनी निवासी महक पत्नी शुभम खुंगर ने रिपोर्ट दी कि दीपावली की रात करीब एक बजे मेरे पति शुभम खुंगर, पति के दोस्त दीप बिश्रोई, मेरा देवर रजत खुंगर, मेरी ननद शायना घर के बाहर पटाखे बजा रहे थे।

No comments