Breaking News

मास्टर प्लान की मांग को लेकर निकाली प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

श्रीगंगानगर शहर की बुनियादी सुविधाओं और मास्टर प्लान को धरातल पर लागू करने की मांग को लेकर आज 'संयुक्त मास्टर प्लान संघर्ष समितिÓ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए क्षेत्रवासियों ने मास्टर प्लान की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित नागरिकों ने अपनी लंबित मांगें पूरी न होने तक आगामी चुनावों के बहिष्कार का बड़ा ऐलान भी किया है। प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने 'अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिएÓ और 'कागजों में नहीं, धरातल पर मास्टर प्लान चाहिएÓ जैसे नारों के साथ प्रशासन को घेरा।

No comments