Breaking News

रायसिंहनगर में पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान

रायसिंहनगर में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। क्षेत्र के 176 बूथों पर 1,41,011 मतदाता पंचायत समिति के 25 और जिला परिषद के पांच सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान 16 नवंबर को होगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, जोन संख्या 13 से कांग्रेस प्रत्याशी सोना देवी बावरी, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के श्योपत राम और द्रौपदी मेघवाल ने भी मतदान किया।

No comments