Breaking News

ड्यूटी पर गई एलएंडटी की महिला कर्मचारी लापता

श्रीगंगानगर शहर में सीवरेज का निर्माण करने वाली एलएंडटी कम्पनी की महिला कर्मचारी लापता हो गई। पति ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार 2 एमएल नाथावाला निवासी संजय वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि मेरी पत्नी अनामिका एलएंडटी कम्पनी कार्यालय नजदीक सीजीआर कॉलोनी में कर्मचारी है। विगत 31 अक्टूबर को पत्नी अनामिका को कम्पनी के कार्यालय में सुबह छोड़ कर अपनी ड्यूटी पर चला गया। मेरी पत्नी शाम तक घर नहीं लौटी।

No comments