गुरुद्वारा संत नामदेव जी में की निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा
श्रीगंगानगर में शिरोमणि भगत संत नामदेव जी का 756वां प्रकाशोत्सव रविवार को स्थानीय डी ब्लॉक वकीलों वाली डिग्गी के नजदीक स्थित गुरुद्वारा शिरोमणि संत नामदेव जी में श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा।
प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब में आकर्षक सजावट की गई है । वहीं करीब सौ से अधिक सेवादारों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गुरूद्वारा प्रधान हरदर्शन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास के उपरांत निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई। मुख्य समागम में रविवार सुबह 8:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
No comments