गजसिंहपुर में चौथे चरण का मतदान जारी, पुलिस सतर्क
गजसिंहपुर में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ग्रामीण मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गजसिंहपुर थाना प्रभारी अमन घणघस ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए। मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।

No comments