Breaking News

सुखाडिय़ानगर में श्रीमद्भागवत कथा 16 से

श्रीगंगानग में डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता एवं प्रीति गुप्ता की ओर से 1 डी 5 सुखाडिय़ानगर नजदीक आदर्श नर्सिंग होम श्रीगंगानगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। 16 नवम्बर सोमवार प्रात: 10 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। तत्पश्चात् देवपूजन एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया जायेगा। कथा का वाचन कथा आचार्य पं. आचार्य सत्यपाल पाराशार द्वारा किया जायेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक रहेगा। श्री पाराशर ने बताया कि 23 नवम्बर सोमवार प्रात: 10 बजे श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णिहूति होगी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

No comments