Breaking News

बुजुर्ग का वीडियो बनाकर 10 लाख मांगे, चार गिरफ्तार

सीकर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने 79 वर्षीय बुजुर्ग को वीडियो दिखाकर धमकाने और 10 लाख रुपए मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अशोक कुमार जाखड़, प्रीति, राहुल कुमार मीणा और विकास मेघवाल शामिल हैं। बुजुर्ग के बेटे की शिकायत के अनुसार, मकान किराए पर लेने के बहाने आरोपियों ने संपर्क बढ़ाया। बाद में बुजुर्ग के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। शिकायत में आरोप है कि अशोक पहले भी बुजुर्ग से दो लाख रुपए ले चुका था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

No comments