दीपावली के बाद चलेगी नई स्पेशल ट्रेन:9 और 16 नवंबर को लेगी 2-2 फेरे
त्योहारी सीजन में चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली के बाद बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्राण (गुजरात) से खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे जिले के यात्रियों को जयपुर और गुजरात की ओर यात्रा करने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो त्योहार के बाद काम, पढ़ाई या पारिवारिक कारणों से सफर करते हैं और नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने की परेशानी झेलते हैं।

No comments