दीपावली पर देश में 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। वहीं पिछले 1 महीने से धरने-प्रदर्शनों और रैलियों से जूझ रहे दिल्ली के व्यापारियों को दीपावली की खरीदारी से 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार, दीपावली उत्सव के कारोबार में देशभर में 5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज करने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के शीर्ष संगठन द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमोबाइल की कुल खुदरा बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।

No comments