किसान आंदोलन कर रहे युवा नेता नरेश मीणा पर पुलिस ने रखा चवन्नी का इनाम
राजस्थान के बारां जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे युवा नेता और भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा अब पुलिस के निशाने पर हैं. वन रेंज कार्यालय में मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा पर बारां पुलिस ने महज 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित किया है. पुलिस का कहना है कि यह इनाम आरोपी को पकड़वाने के लिए नहीं, बल्कि उसके सामाजिक और राजनीतिक कद को ठेस पहुंचाने के लिए रखा गया है.

No comments