नौवीं में अच्छे अंक लाने पर पिता ने दी 2.30 करोड़ की कार
पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में 9वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने पर एक पिता ने अपने बेटे को 2.30 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट कर दी. हैरत की बात यह है कि 9वीं की यह मुख्य परीक्षा भी नहीं थी. रिपोर्ट के अनुसार पूर्व बर्दवान जिले के गलसी इलाके के कारोबारी शम्सुद्दीन मिद्या ने 9वीं हाफ ईयरली परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने पर नाबालिग बेटे मोहम्मद तलहा को यह कार गिफ्ट की है.

No comments