अफीम किसानों के आवेदन की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी
प्रतापगढ़ के अरनोद क्षेत्र के अफीम किसानों के लिए फसल वर्ष 2026-27 की बोवनी और लाइसेंस प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांचाल ने यह जानकारी दी।
पांचाल ने बताया कि पात्र किसान केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें और लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी करें। आवेदन के लिए विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अफीम खेती लाइसेंस का किसान विकल्प चुनना होगा।

No comments