राजस्थान में मौसम बदलेगा, कोटा-उदयपुर में बारिश, सीकर-चूरू में बढ़ेगी ठंड
राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढऩे लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले दो दिनों में दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 21 नवंबर को कुछ संभागों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 22 नवंबर को अजमेर संभाग में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना नहीं है।
जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग सहित कई इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के बीच अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

No comments