Breaking News

जालोर में ट्रेलर में घुसी निजी-बस, 4 घायल, दो की हालत गंभीर

जालोर शहर में थर्ड फेंस के पास आज शनिवार सुबह निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार 3-4 लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, निजी बस में सवार लोग भीनमाल से भाद्राजून में हुए मोमेरा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थर्ड फेंस के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश में निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।

No comments