Breaking News

सोने के गहनों में मिलावट की आशंका, सतर्क रहने की सलाह

सोने के गहनों में मिलावट की आशंका को लेकर अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद ने भारतीय मानक ब्यूरो को आगाह किया है। कुछ जगहों पर सोने में रेनियम और इरिडियम आधारित मिश्र धातु मिलाकर वजन बढ़ाने की आशंका जताई गई है। इससे वजन बढ़ सकता है, लेकिन शुद्धता उसी अनुपात में नहीं बढ़ती। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने भारतीय मानक ब्यूरो को अलर्ट किया है। परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि ग्राहकों और आभूषण कारोबारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय मानक ब्यूरो मामले को गंभीरता से देख रहा है।

No comments