Breaking News

पीएम स्वनिधि योजना में राजस्थान का देशभर में डंका! ऋण वितरण में हासिल किया तीसरा स्थान

शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राजस्थान ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण और अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों की सूची में राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश की इस उपलब्धि पर दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। राजस्थान की ओर से राज्य मिशन निदेशक प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

No comments