Breaking News

मैं चुनौतियों को चुनौती देता हूं: असंभव के खिलाफ खुद को तैयार करें: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के आईआईटी खडग़पुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने इस मौके पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा- आज हमारा सामथ्र्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं। मेरे स्वभाव में है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता। हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते। पीएम ने कहा- हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। अक्सर कुछ लोग अपनी सोच पर लिमिट लगा देते हैं। इसी को कहा जाता है कि लिमिटिंग बिलिप्स, इसका मतलब है अपने सपनों, टैलेंट, देश के सामर्थय को लिमिट कर देना।

No comments