दीपावली पर 4 से 15 नवंबर तक अवकाश, शिक्षा विभाग के 2 अलग-अलग आदेशों ने स्कूलों में असमंजस
राजस्थान शिक्षा विभाग के 2 अलग-अलग आदेशों ने स्कूलों में असमंजस कर दिया। दीपावली पर 4 से 15 नवंबर तक 12 दिन का अवकाश घोषित किया। 1 से 7 नवंबर तक स्कूलों में क्रिसमस सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक मनाने के निर्देश दिए।
छुट्टियों के बीच कार्यक्रम आयोजित कराने के आदेश से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई। 30 अक्टूबर को जारी आदेश में सरकारी-निजी स्कूलों को गतिविधियां करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को अच्छी जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाना है।

No comments