Breaking News

बीकानेर में 28 हजार किलो दूषित मैदा जब्त

बीकानेर में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर की केंद्रीय टीम के साथ चलाए गए अभियान में करीब 28 हजार किलो दूषित मैदा सीज किया गया। वहीं, 400 किलो फफूंद लगा मावा समेत बड़ी मात्रा में खराब और अवधिपार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई। जांच रिपोर्ट आने तक हजारों लीटर तेल और घी सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों को भी जब्त किया गया है। विभाग की टीम ने जांच रिपोर्ट आने तक कई संदिग्ध खाद्य पदार्थों को सीज किया है। इनमें 28 हजार किलो दूषित मैदा के अलावा विभिन्न ब्रांडों का करीब 22,750 लीटर तेल शामिल है।

No comments