प्रदर्शन के बाद सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ निलंबित
दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, वशिष्ठ ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प के बाद दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में करीब 150 पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर जुटे थे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने वशिष्ठ और शाहदरा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार की पुरानी तैनाती बहाल करने की मांग की। विवाद 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में हुई घटना से जुड़ा है।

No comments