सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है प्रत्येक मत-भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्येक मत को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के मतदान में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण स्वशासन को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

No comments