Breaking News

नरेश मीणा 'फरार'! सुबह 5 बजे घर पर छापा

बारां जिले के नाहरगढ़ कस्बे में वन विभाग के रेंज कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड़, वनकर्मियों से मारपीट और जब्त जनरेटर छीनकर ले जाने के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। आज मंगलवार को सुबह-सुबह करीब 5 बजे बारां पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी नरेश मीणा के पैतृक गांव नयागांव में दबिश दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही नरेश मीणा वहां नहीं मिले, जिसके चलते पुलिस टीम को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राजकार्य में बाधा डालने और डराने-धमकाने वाले अन्य उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा रही है। मुख्य नामजद आरोपी की तलाश में भी पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

No comments