Breaking News

सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट

सोने और चांदी के वायदा भाव में आज 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी आज 4,279 रुपये सस्ती होकर 179,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी का भाव आज गिरा है। सोना का भाव 0.77 फीसदी गिरकर 3,939 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमत 2.23 प्रतिशत गिरकर 49.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

No comments