राजस्थान में सर्दी का इंतजार बढ़ा! 10 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं
देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 10 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर है कि प्रदेश में फिलहाल बारिश, आंधी या तूफान का कोई नया अलर्ट नहीं है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

No comments