सोना-चांदी धड़ाम, 9 घंटे में 8 हजार रुपये तक गिर गए दाम
दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती तो कभी बढ़ती दिख रही है। कुछ घंटों के भीतर भाव कई हजार रुपये तक गिर जा रहे है। ऐसे में खरीदारी करनेवालों के लिए बाजार में मौके बनते दिख रहे हैं। हाल ही में कमोडिटी मार्केट में एक साल के निचले स्तर पर भाव पहुंचने के बाद थोड़ी बढ़त देखी गई, लेकिन फिर गिरावट दर्ज की गई। आज बुधवार 4 नवंबर को एमसीएक्स खुलते ही सोने-चांदी में गिरावट देखी गई। मार्केट खुलने के 50 मिनट के भीतर चांदी में करीब 1,000 रुपये की गिरावट देखी गई, वहीं सोने में गिरावट के बाद रिकवरी और बहुत मामूली उछाल देखा गया।

No comments