राजस्थान में एक साल में 750 करोड़ की नशे की खेप पकड़ी
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक साल में राजस्थान में 750 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर 917 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट विभिन्न माध्यमों से सीकर, कोटा, पाली-जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर व जयपुर में सूखा नशा पहुंचा रही है। जिससे राजस्थान के हर जिले में सूखा नशा युवाओं की नसों में फैल रहा है।
प्रदेश में गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से अफीम, स्मैक, गांजा, चरस, एमडीएमए, कोकीन, डोडा पोस्त, हेरोइन जैसा सूखा नशा सप्लाई किया जा रहा है।

No comments