जयपुर के दो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद
उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए जयपुर जंक्शन और गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार से प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने पर रोक लगा दी है। यह रोक 20 नवंबर तक रहेगी।
प्लेटफॉर्म टिकट पर ये अस्थायी प्रतिबंध दीपावली और छठ पूजा के पावन त्यौहारों पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर उमडऩे वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। ये प्रतिबंध लगातार 17 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

No comments