खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1580 लीटर घी किया सीज:ट्रेवल्स के ऑफिस पर की कार्रवाई
जोधपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कमला नेहरू नगर स्थित एमआर ट्रेवल्स पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर घी ब्रांड डेयरी मिल्क पाया गया। टीम द्वारा ट्रेवल्स संचालक से इस घी के संबंध में जानकारी एवं दस्तावेज मांगे गए। संचालक द्वारा प्रस्तुत इनवॉइस के आधार पर घी एमएस रिद्धि-सिद्धि ट्रेडर्स का होना बताया गया। इसके बाद संबंधित फर्म के मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही घी की गुणवत्ता एवं शुद्धता पर संदेह के आधार पर लगभग 1580 लीटर घी सीज किया गया।

No comments