Breaking News

दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे 'सर्टिफाइड-ग्रीन' पटाखे

दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में केवल सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे। एनसीआर क्षेत्र के 6 जिलों में पटाखे बनाने, स्टॉक करने, बेचने और चलाने को लेकर सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की शासन सचिव शैलजा देवल ने बताया कि तय समय के अलावा पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। 6 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं 7 और 8 नवंबर को तय समय में छूट दी गई है। इसके बाद 9 नवंबर से फिर पटाखे चलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

No comments