जोधपुर स्वीट कॉर्नर प्रकरण में नया मोड़
श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड स्थित जोधपुर स्वीट कॉर्नर के संचालक के रातोंरात भूमिगत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब फर्म के मालिक ने दुकान संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के आरोप में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ मार्ग पर जैन कॉलेज के निकट जोधपुर स्वीट कॉर्नर संचालित करने वाले पंकज सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है। इसमें देवी सिंह पुत्र चानण सिंह निवासी झबरा, पोकरण (जैसलमेर), उसके भाई सुरेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, शैतान सिंह निवासी भलेरा (बाड़मेर) और अन्य लोगों पर दुकान का ताला तोड़कर सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है।

No comments