Breaking News

हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

हनुमानगढ़ में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी. आदित्य ने की। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों और जवानों ने तृतीय चरण का मतदान आपसी समन्वय, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया, उसी प्रकार चतुर्थ चरण में भी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ चुनाव संपन्न करवाया जाए। पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रखने की हिदायत दी गई।

No comments