घर में घुसने का उलावना दिया, तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 36 में स्थित घर में चोरी करने घुसने पर आरोपियों के घर उलावना दिया तो डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करके मोबाइल व नगदी छीन ली गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 19 में रहने वाले महबूब मोहम्मद ने रिपोर्ट दी कि मेरा एक मकान वार्ड नम्बर 36 में है, जो बंद पड़ा है। 11 निवम्बर को मेरे पड़ौसी ने फोन करके बताया कि मेरे मकान की लाइटें जल रही हैं। मकान में कोई है। मैं अपने मकान में पहुंचा, तो वहां विशाल पुत्र रामकुमार, राजीव पुत्र बीरबल थे। मैंने ललकारा कि मेरे मकान में चोरी करने व नशा करने के लिए क्यों घुसे। तब दोनों वहां से चले गये।

No comments