Breaking News

चौथे चरण में पंच और सरपंच का मतदान 16 को

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन 15 नवंबर को सुबह आठ से 11 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे से होगी और दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। मतदान 16 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा।

No comments